हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के भीमगोडा समीप टापू मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान दो युवकों में 20 रुपये को लेकर हाथापाई की वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है दोनों युवकों के बीच क्रिकेट मैच में 20 रुपये की शर्त लगाई गई थी।
एक युवक जितने पर दूसरे युवक ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों युवकों के बीच हाथापाई हो गई। आसपास मौजूदा लोगों ने हाथापाई होते हुए वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है यह दोनों युवक खड़खड़ी क्षेत्र के रहने वाले है।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।