![](https://apnelognews.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201218_174415_compress56.jpg)
अरुण सैनी
रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के संयोजक सुभाष सैनी ने ऐलान किया है कि लोजमो किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौ आजादवीर सिंह 20 दिसम्बर को मोर्चा के अपने साथियों के साथ दिल्ली जाकर किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे।
दिल्ली जाने की तैयारियों को लेकर चौधरी आजाद वीर सिंह गांव गांव किसानों से संपर्क में जुटे हुए हैं। आज चौधरी आजाद वीर सिंह ने ग्राम लिब्बरहेडी में अपने साथियों की बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब कृषि कानूनों से किसानों का भला चाहती थी तो किसान संगठनों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया? देश के हित में यही होगा कि सरकार अपनी जिद छोड़ कर कृषि कानूनों को वापस ले तथा किसान संगठनों को विश्वास में लेकर तब कृषि कानूनों को पास करें यदि ऐसा नहीं होता तो सरकार की मंशा किसान हित में बिल्कुल नहीं है जिसका हम हर स्थिति में विरोध करेंगे। हमारा मोर्चा भी भाकियू ( टिकैत) के साथ भारी संख्या में अपने साथियों को दिल्ली ले जाकर आंदोलन को ताकत देगा। बैठक में प्रधान पति चौधरी उमेश कुमार, चौ बिरेंद्र सिंह, चौ तेजपाल सिंह, विपिन कुमार चौधरी बबलू व चौ बच्चू सिंह मौजूद रहे।
More Stories
हिस्ट्री शीटर (जिला बदर) के समर्थन में उतरे भाजपाई, नाजायज दबाव बनाने हेतु पार्षद अपने समर्थकों के साथ कनखल थाने में जुटे।
ओवर रेटिंग के खिलाफ जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अधिकारियों से एक साथ कराई छापेमारी।
भेल हरिद्वार में पेड़ की चपेट में आई मृतक आंचल के परिजनों को प्रशासन ने सौंपा 4 लाख का चैक।