सुनील मिश्रा
हरिद्वार। गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष व समाज सेवी राम कुमार मिश्रा ने कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत को पत्र प्रेषित कर कनखल सती घाट पर बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों एवं महिलाओं के लिए कुंभ मेला निधि से एक आधुनिक सुविधा युक्त सुलभ शौचालय बनाए जाने की मांग की है। मेलाधिकारी को लिखे पत्र में श्री राम कुमार मिश्रा ने कहा की कनखल सती घाट पर देश के विभिन्न राज्यों से ही नहीं विदेशों से भी हजारों लोग अपने दिवंगत परिजनों के अस्थि विसर्जन के लिए प्रतिदिन यहां आते हैं जिनके साथ उनके परिवार की महिलाएं भी आती है जिनके लिए सुलभ शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है अपितु एक छोटा शौचालय सती घाट के अंदर बना हुआ है जो उचित रखरखाव के अभाव में उपयोग में नहीं आ पाता तथा रात्रि के समय शौचालय बंद कर दिया जाता है। इसलिये मेला निधि से एक आधुनिक सुविधा युक्त सुलभ शौचालय सती घाट पार्किंग के आस पास बनाया जाये। पत्र में मिश्रा जी ने लिखा है कि आपका यह कार्य जहां एक और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वपूर्ण योजना सबके लिए शौचालय की दिशा में सहयोगी होगा वही दूसरी ओर जनता की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति में भी सहायक होगा।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।