शंकर दत्त शर्मा
नैनीताल। जनपद नैनीताल में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होने वाला विंटर कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुये सचिव नैनीताल महोत्सव समिति/जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द कुमार गौड़ ने बताया है कि विंटर कार्निवाल 2020 के आयोजन हेतु आयोजन समिति के तकनीकी सहयोगी उत्तराखण्ड पैराग्लाइडिग एसोेसिएशन द्वारा अवगत कराया गया है कि द्वितीय उत्तराखण्ड ओपन एक्ससी कम्पटीशन 2020 प्रतियोगिता एवं अन्य एरो स्पोटर्स हेतु प्रस्तावित तिथियां मौसम विज्ञान केन्द्र आईएमडी देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार अनुकूल नही हैै। मौसम के मिजाज को देखते हुये पैराग्लाइडिग, हाॅट एअर बैलुनिंग, पैरामोटरिंग, हैंग ग्लाइडिग एवं एमटीवी प्रतियोगितायें कराना सम्भव नही है। श्री गौड ने बताया कि सभी हित धारकों से विचार विमर्श करने के उपरान्त निर्धारित तिथियों को संशोधित करने के प्रस्ताव प्राप्त हुये है।
श्री गौड ने बताया कि वर्णित सभी तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये विंटर कार्निवाल 2020, 26 दिसम्बर की पूर्व निर्धारित तिथियो तथा आयोजनो को एतद् द्वारा निरस्त किया जाता है। उन्होने कहा कार्निवाल की संशोधित तिथियो से पृथक से सूचित किया जायेगा।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।