मनोज सैनी
हरिद्वार। कुंभ मेले में कुम्भ दर्शन तीर्थ पर आने वाले बुजुर्गों व दिव्यांग जन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर को सौंपा गया। उत्तर प्रदेश के शौहरतगढ़, जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश के स्वयंसेवी संस्था के संयोजक नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आज सीसीआर में व्हीलचेयर दान के रूप में कुंभ मेलाधिष्ठान को दिया। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत भी इस अवसर पर मौजूद था ।
कुंभ मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने संस्था के संयोजक व अन्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर स्नान, दर्शन आदि के लिए आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को आने वाली समस्या अब दूर हो जाएगी। इस मौके पर अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्रा, उप मेला अधिकारी किशन सिंह नेगी, पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल आदि भी उपस्थित रहे।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।