Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

चुनावी वर्ष में एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता को पूरी लगन के साथ कांग्रेस को देने का आह्वान, तन मन धन से पार्टी हित में लिया कार्य करने का संकल्प

मनोज सैनी
हरिद्वार। मायापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से प्रथम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल जी एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने की। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल जी ने कहा 2021 का पूरा वर्ष चुनावी वर्ष है अब यह वह समय है जो कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को अपनी पूरी लगनता के साथ कांग्रेस को देना है। बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तरों तक एक-एक कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार कांग्रेस के लिए अपना पूरा साल समर्पित करें ताकि हरिद्वार में एवं प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बने तो हमें गर्व हो कि सरकार बनाने में हमारी भी महत्वपूर्ण भूमिका है। संजय अग्रवाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी जी ने कहा क्या संगठन को ऐसी बैठक और मासिक करनी चाहिए और प्रत्याशी चाहे कोई भी हो हमें कांग्रेस के लिए तन मन धन से कार्य करना है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप एवं मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जनता को साथ लेकर एक एक कांग्रेसी को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का।

हम प्रफुल्लित हैं कि हमें ऐसा यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष मिला है जो हरिद्वार की जनता एवं 11 कांग्रेस कार्यकर्ता की आवाज बुलंद करने का कार्य करता है। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविश भटीजा, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ ने एकजुटता से कहा हरिद्वार में आगामी कुंभ को लेकर या जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं सब में पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार हैं और हम समय-समय पर इसके खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करते हैं। लेकिन अब समय आ गया है हरिद्वार के सभी कार्यकर्ता को इस सरकार के खिलाफ मुखर होने का। बैठक में पुष्पा जोशी, महंत श्याम पुरी, हरीश साहनी, आकाश भाटी, तुषार कपिल, बलराम गिरी कड़क, कन्हैया, चंचल आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सुंदर गिरी, गार्गी राय, नीलम शर्मा, इंद्र कुमार गौड़, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, शिवकुमार, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, तरुण सैनी, आनंद पांडे, डॉक्टर दिनेश पुंडीर, शिवम गिरी, करण सिंह राणा, राहुल प्रियंका गांधी के ब्लॉक अध्यक्ष सनी मल्होत्रा, शिव कुमार जोशी, अंजू, कमला, रूबी राय, सीता, ममता पांडे, राधा मित्तल, गीता देवी, दीपक कोरी, ओम प्रकाश, धर्मपाल सिंह, अनिल शर्मा, मधुकांत गिरी, ऋषभ कांत गिरी, गोविंद निषाद, श्रीधर कन्हैया, चंचल, प्रवीण वाल्मीकि, पवन अरोड़ा, अनीता, सुनीता, आशीष भारद्वाज, सोनू गिरी, राहुल चौहान, कृष्णा, ओम पहलवान, एकलव्य गोस्वामी, महिंद्र, शुभम जोशी, हिमांशु ठाकुर, विजय कुमार एवं समस्त ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!