लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध पदोन्नत किए गए चार कर्मचारियों को उनके मूल पद पर डिमोशन कर दिया गया है। सूचना निदेशक शिशिर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की नियम विरुद्ध पदोन्नति की गई थी। जिसे अदालत में चुनौती दी गई थी। अदालत के आदेशानुसार पदोन्नत किए गए चारों कर्मचारियों को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। जिन कार्मिकों को पदावनत किया गया है उनमें बरेली में तैनात नरसिंह, फिरोजाबाद में तैनात दयाशंकर, मथुरा में तैनात विनोद कुमार शर्मा व संतरविदासनगर (भदोही) में तैनात अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। सूचना व जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 3 नवंबर 2014 को इन अफसरों को नियम विरुद्घ पदोन्नत किया गया था। अत: सभी को उनके मूल पद पर डिमोट किया जा रहा है। नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वाले इन अफसरों को चौकीदार, चपरासी, ऑपरेटर और सहायक बना दिया गया है।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।