लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध पदोन्नत किए गए चार कर्मचारियों को उनके मूल पद पर डिमोशन कर दिया गया है। सूचना निदेशक शिशिर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की नियम विरुद्ध पदोन्नति की गई थी। जिसे अदालत में चुनौती दी गई थी। अदालत के आदेशानुसार पदोन्नत किए गए चारों कर्मचारियों को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। जिन कार्मिकों को पदावनत किया गया है उनमें बरेली में तैनात नरसिंह, फिरोजाबाद में तैनात दयाशंकर, मथुरा में तैनात विनोद कुमार शर्मा व संतरविदासनगर (भदोही) में तैनात अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। सूचना व जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 3 नवंबर 2014 को इन अफसरों को नियम विरुद्घ पदोन्नत किया गया था। अत: सभी को उनके मूल पद पर डिमोट किया जा रहा है। नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वाले इन अफसरों को चौकीदार, चपरासी, ऑपरेटर और सहायक बना दिया गया है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
चर्चित अमेरिकन आश्रम की साढ़े 3 बीघा जमीन हुई कब्जामुक्त। आश्रम की संचालिका ने लिया कब्जा।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।