Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा के पूर्व विधायक पर अपने कॉलेज की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, क्षेत्र के लोगों ने कॉलेज में जाकर की विधायक जी की खातिरदारी, खातिरदारी का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, देखें वीडियो

मनोज सैनी

वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 2 बार विधायक रहे मायाशंकर पाठक पर अपने कॉलेज में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में क्षेत्र के लोगों ने उनके कॉलेज में जाकर जमकर खातिरदारी कर दी। रविवार को फेसबुक पर पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा में हड़कंप मच गया। फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो के अनुसार, पूर्व विधायक पर उन्हीं के कॉलेज की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कर शनिवार को कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार रहे थे।

वीडियो में भाजपा का पूर्व विधायक अपनी गलती भी स्वीकार कर रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!