अरुण सैनी
रुड़की। रुड़की के युवाओं ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाने के साथ साथ डीएवी तिराहे का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद तिराहा करने की मांग की है। इस अवसर पर युवा नेता सूर्यकांत सैनी ने कहा कि डीएवी डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज व अनेकों शिक्षण संस्थाएं इस तिराहे से संबंधित है। जिसमें हजारों की संख्या में शिक्षार्थी इस तिराहे से आवाजाही करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं जिनको संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व में भी जाना जाता है। स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि देते हुए दृष्टि आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आशीष मौर्य व मैनेजर वैभव सैनी ने कहा वर्तमान में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान आशीष मौर्य, अतुल सैनी, संजय कुमार, नितिन कुमार, कमल, सुरेंद्र सिंह, प्रियांशु, देवांश, अभिषेक, विपुल सैनी, अतुल भगत,विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।