शंकर दत्त शर्मा
उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर श्री दिलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों/संदिग्ध व्यक्तियों / संदिग्ध गतिविधि होने वाले स्थानों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 15 जनवरी को बजी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर रात्रि में कई वाहनों को चेक किया गया व इस दौरान कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई।
वहीं दूसरी चौकी इंचार्ज दोराहा उप निरीक्षक सुरेंद्र कोरंगा चेकिंग के दौरान उपस्थित नहीं मिले व उन्होंने अपनी लोकेशन गलत दी गई। उनके द्वारा कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की गई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरेंद्र कोरंगा को निलंबित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि भविष्य में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालो कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
हरिद्वार में मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 35 पेड़ा मिठाई के पैकेट हटवाए।
नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता की बेल अर्जी रद्द।
कुलसचिव के साथ मारपीट करने वालों पर गैंगस्टर लगाने की उठाई मांग।