शिवाली
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लडकी से रेप का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की पड़ोस में जन्म दिन की पार्टी में गयी थी, वहां से एक युवक नाबालिग को बहला फुसला कर जंगल मे ले गया और उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर जबरन बलात्कार किया। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी तब हुई जब लड़की देर रात तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों द्वारा नाबालिग की खोजबीन शुरू हुई। खोजबीन के दौरान युवक नाबालिग को लेकर वापस लौट रहा था। नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो मे मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पडोस मे रहने वाला युवक विगत चार माह से कोटद्वार में रह रहा है। युवक बकरी बाड़ा में काम करता है और पार्ट टाइम चिकन की दुकान में भी काम करता था। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लड़की नाबालिग और नेपाली मूल की है। आरोपी युवक बढ़ापुर का रहने वाला है। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि युवक बर्थ-डे पार्टी से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया।

More Stories
हरिद्वार में मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 35 पेड़ा मिठाई के पैकेट हटवाए।
नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता की बेल अर्जी रद्द।
कुलसचिव के साथ मारपीट करने वालों पर गैंगस्टर लगाने की उठाई मांग।