सुनील मिश्रा
हरिद्वार। शहीद लक्ष्मण राम पिचकिया की अस्थियां आज हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पर पूरे विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित की गई। अस्थि प्रवाह का कार्य उनके तीर्थ पुरोहित पंडित मक्खन चक्कन जी के प्रपौत्र पंडित सौरभ सिखौला ने कराया। इस मौके पर पुरोहित समाज के युवाओं ने अस्थि विसर्जन से पहले शहीद लक्ष्मण राम के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद लक्ष्मण राम पिचकिया 3 फ़रवरी को जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान द्वारा घात लगाकर की गई गोली बारी में शहीद हो गए थे। इस अवसर पर शहीद दिवंगत परिवार की ओर से छोटे भाई सुनील पिचकिया, बहन सुशीला, चचेरे भाई श्याम लाल, भांजा रविन्द्र व भतीजी पिंकी सभी लोग कर्मकांड के लिए हरिद्वार पहुंचे। पंडित सौरभ सिखौला ने बताया के देश की रक्षा सेवा करते हुए एक 23 वर्षीय युवा ने अपने प्राण न्योछावर कर दिये जिसका अप्रैल माह में विवाह तय था। हमें गर्व है कि हम ऐसे वीर सिपाही के पुरोहित हैं। इस मौके पर पंडित सौरभ ने निर्णय लेते हुए घोषणा की कोई भी शहीद की अस्थियाँ हरिद्वार हमारे यजमान की आएंगे उसका कार्य पूरे विधि विधान से तो कराया ही जाएगा और हम शहीद परिवार से कोई दक्षिणा आदि नहीं लेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में सचिन कौशिक, सुशील दत्त चाकलान, सौरभ सिखौला, सुनील चाकलान, अनिल कौशिक नितिन गोगी सिखौला, गौरव शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।