Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

किसानों के लिए हर वक्त खड़ा है किसान मजदूर संगठन

अरुण सैनी
रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसाइटी (रजि०) की मासिक बैठक प्रशासनिक भवन रुड़की में हुई जिसकी अध्यक्षता बालचंद सैनी व संचालन अरुण सैनी द्वारा किया गया। बैठक में तय हुआ कि दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन धरना स्थल पर मौजूद किसान आंदोलनकरियो हेतु खाद्यान्न एवं वित्तीय सहायता दी जाएगी।

बैठक में नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए जिसमें अरुण सैनी को जिला महासचिव व सुबोध कुमार शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का नियुक्ति पत्र दिया गया। यह नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारिया जी द्वारा दिए गए। नियुक्ति पत्र देते हुए नवीन मारिया जी ने कहा कि हम सभी नए सदस्यों से उम्मीद करते हैं कि संगठन को और भी मजबूत करेंगे। ब्रह्मपाल धीमान प्रदेश सचिव ने नए सदस्यों को बधाई दी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सेठ पाल ने कहा किसानों के लिए संगठन हर वक्त खड़ा है जो भी समस्या है उसका निवारण किया जाएगा। दुष्यंत महारथी ने संगठन द्वारा किए गए कार्य को बताया। विधानसभा सचिव घनश्याम सिंह ने मजदूरों का मुद्दा उठाया। नाथीराम सैनी जिला संगठन मंत्री ने गन्ने के मूल्यों की बातों पर चर्चा की। चौधरी राजेंद्र ने बताया कि हम किसानों के साथ हैं और हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। मासिक बैठक में किसानों व मजदूरों की मूलभूत समस्या बिजली, पानी, कृषि कार्ड, श्रमिक कार्ड, रोजगार आदि पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष बालचंद जी द्वारा बैठक का समापन किया गया।
बैठक में मोहसीन, चौधरी राजेंद्र, रविंद्र, वेद पाल, अनिल कंबोज आदि लोग उपस्थित हुए।

Share
error: Content is protected !!