सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कुम्भ मुख्य स्नान पर्व पर हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को सरकार के एसओपी के नाम पर किए जा रहे शोषण के खिलाफ जिला -शहर व्यापार मण्ड़ल की एक बैठक आज अपर रोड स्थित एक होटल में आहूत की गई। बैठक में निर्णय लेते हुए तय किया गया की आगामी 13 फरवरी को हरिद्वार पोस्ट ऑफिस के बाहर सभी व्यापारी एसओपी के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे। बैठक में व्यापारी नेता जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, शहर महामन्त्री राजीव पाराशर, प्रदीप कालरा, संयुक्त महामन्त्री राहुल शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष सन्दीप शर्मा, युवा शहर अध्यक्ष सुमित श्रीकुंज, विक्की आडवाणी, वरिष्ठ व्यापारी नेता विजय शर्मा, गोपाल तलवार, संजय अरोड़ा, राजेश पुरी, महेन्द्र अरोड़ा, राकेश खन्ना, नागेश वर्मा, राजेन्द्र जैन आदि व्यापारी लोग उपस्थित रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।