
मनोज सैनी
हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आह्वानव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के निर्देश पर देश में किसानों पर तीन काले कानूनों को लेकर हो रहे लगातार अत्याचार तथा देश में गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में लगातार बेतहाशा वृद्धि मूल्य वृद्धि के खिलाफ भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करके चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार धर्म की आड़ लेकर देश में लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें बढ़ाकर देश की जनता की रीढ़ तोड़ने का कार्य कर रही है। आज मेहनत मजदूरी कर रहे लोगों का जीना महंगाई ने से दूर कर दिया है। एक वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि हो गई है खाद्यान्न व सब्जियां के मूल्य में भयंकर वृद्धि हो गई है।रोडवेज किराया लगभग 20% तक बढ़ गया है। देश की जनता का जीना मुश्किल हो गया है। भुखमरी फैल रही है रोजगार की समस्या हर जगह उत्पन्न हो गई है। पूर्व विधायक रामयस सिंह व महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केद्र में आई है महंगाई ने कमर तोड़ दी है। एक वक्त का खाना बनाना महिलाओं को मुश्किल हो गया है। बच्चे भूखे मर रहे हैं फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं परिवार भूखे तड़प रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्षगण यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस महंगाई के खिलाफ हम ब्लाकों में भी 22 तारीख को पदयात्राएं निकालकर लोगों की पीड़ा को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है तथा कांग्रेस जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रहेगी और कर रही है।कार्यक्रम में हाजी नईम कुरैशी, प्रियवृत्त ब्लॉक प्रमुख, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, चौ.बलजीत सिंह, अनिल कथूरिया, नेपाल सिंह, बी.एस.तेजियान, कैलाश प्रधान, हाजी रफी खान, दिनेश पुंडीर, सतपाल शास्त्री, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, धर्मपाल ठेकेदार, जितेंद्र विद्याकुल, जॉनसन जेम्स, सुधांशु जोशी, धर्मपाल ठेकेदार, संजय भारद्वाज, राजपाल सिंह, राजेश चौहान, अनिल शर्मा, सुंदर सिंह मनवाल, शिवा जोशी, जितेंद्र सिंह, संगम शर्मा, जेपी सिंह, सुनील कुमार कड़च्छ, शाहनवाज कुरेशी, बलराम राठौड़, सतीश दूबे, प्रदीप अग्रवाल,संदीप सैनी, शफाकत अली, राव फरमान, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, नीलम सहगल, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, जगदीश प्रशाद, मिथिलेश गिल, नीलम शर्मा, ग्रेस कश्चप, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिग्विजय यादव, वसीम सलमानी, हरजीत सिंह, अनीस कुरैशी, हरद्वारी लाल, एल एस रावत, मनीराम बागड़ी, ठाकुर राजेंद्र सिंह, शुभम जोशी, कपिल शर्मा, वेद रानी, अरविंद कुमार, नेग सिंह पोखरियाल, हाजी दिलशाद, ओम प्रकाश शर्मा, परीक्षित शर्मा, अवधेश चौहान, टीकम सिंह, रमेश चंद कश्यप, हितेश चौहान, रजत कुमार, कपिल शर्मा, अतर सिंह राठौड, विशाल काठी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
More Stories
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।
खरे निकला खोटा सिक्का, पत्रकारिता को किया कलंकित।
ऑपरेशन कालनेमी: जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से 44 कालनेमी गिरफ्तार।