
विशेष संवाददाता
हरिद्वार। कुम्भनगरी के एक प्रसिद्ध सन्त पर एक महिला ने फर्जी तरीके से पाॅवर ऑफ अर्टीनी बनाकर ब्रह्मलीन हो चुके संत की निजी जमीन को बेचने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उक्त नामी संत ने एक व्यक्ति के नाम पाॅवर ऑफ अटार्नी बनाकर जमीन बेची। मार्च 2020 में उक्त संत ने 23 लोगों को अलग-अलग रजिस्ट्री कर करोड़ो रूपये हथिया लिये। जिसके एवज में 3 करोड़ 33लाख 60 हजार रूपये लिये गये। महिला का आरोप हैं कि उक्त प्रसिद्व संत के खिलाफ संगीन धाराओं में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। आरोप हैं कि उक्त संत के दबाव में शासन-प्रशासन कोई कारवाई नही कर रह हैं। प्रसिद्ध संत पर महिला ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि कनखल स्थित एक स्व.संत की निजी भूमि जिसका फरवरी 19 में खसरा-खतौनी में उनका नाम दर्ज था, लेकिन उक्त प्रसिद्व संत ने कूट रचना कर किसी सागर के नाम व्यक्ति के नाम पाॅवर ऑफ अटार्नी बनाकर मार्च 2020 में करीब 23 लोगों के नाम अलग अलग रजिस्ट्री कर दी। सभी रजिस्ट्रियाॅ की कापी होने का दावा करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि उक्त संत ने 6 बीघा गौशाला की जमीन भी बेच दी। महिला ने रजिस्ट्री की तारीख एवं उसके एवज में चेक के द्वारा भुगतान की विस्तृत कागजात होने का दावा भी किया। वार्ता में मौजूद गुजरात के बिल्खा में रहने वाले संत स्वामी रूद्रानंद गिरि शिष्य स्वामी परमेशानंद ने दावा किया कि अखाडों में संपत्ति बेचने के लिए फर्जी तरीके से कार्य किया जाता है। करोड़ो की सम्पत्ति को खुद-बुर्द करने का कार्य किया जा रहा है। कुछ सन्त गणों का कहना है कि उक्त नामी ने कनखल के स्वर्गवासी सन्त की सम्पत्ति को अखाड़े की सम्पत्ति बताकर उस पर कब्जा कर लिया था लेकिन अब वह सन्त दूसरे अखाड़े में चले गए हैं लिहाजा अब उस सम्पत्ति पर उनका कोई अधिकार नहीं रह गया है परंतु उक्त नामी सन्त ने दूसरे अखाड़े में जाने पर कनखल के स्वर्गीय सन्त की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द कर दिया है।
More Stories
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया ध्वजारोहण।
सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम ज्वालापुर की आम सभा की बैठक संपन्न।, हजारों हजार लोगों ने किया प्रतिभाग, पास किए 6 प्रस्ताव।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।