मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने उत्तराखण्ड की नई नवेली भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म हरीश रावत ने लिखा है कि #पूर्ववर्ती_मंत्रिमंडल के निकम्मे पन, #कुशासन व भ्रष्टाचार के लिये केवल दो लोग दोषी पाये गये, उनमें से एक व्यक्ति को #उत्तराखंड_भाजपा के अध्यक्ष पद से नवाज दिया गया ताकि कुंभ की ईट उखड़ाई, नाली खुदाई, रंगाई-पुताई सब ठीक-ठाक दिखाई दे। जिन लोगों पर धन चटुआ होने के आरोप साया हुये हैं, वो यथा स्थान मंत्रिमंडल में विद्यमान हैं, कोई नयापन #मंत्रिमंडल में दिखाई नहीं दे रहा है, #भविष्य की नेतृत्व की क्षमता रखने वाले लोग मंत्रिमंडल से गायब हैं। मेरे एक दोस्त ने मुझे टेलीफोन करके कहा कि #बोतल में नया लेवल लगाकर पुरानी ही शराब है। इस सारे परिवर्तन से भाजपा ने अपने आंतरिक झगड़े भले ही सुलझाएं हों, मगर राज्य की जनता को कुछ भी नया प्राप्त नहीं होने जा रहा है। राज्य के भद्र, वरिष्ठ #विधायक को आदरणीय श्री #आडवाणी जी व #मुरली_मनोहर_जोशी जी की श्रेणी में रखना एक उपलब्धि बताई जा सकती है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।