विशेष संवाददाता।
हरिद्वार। हरिद्वार से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी में आग लग गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरते हुए देहरादून जा रही थी। जैसे ही ट्रेन कंसरो रेलवे स्टेशन के पास से गुजरी ट्रेन की बोगी में आग लग गयी। आग लगने की सूचना के तुरंत बाद बचाओ दल हुआ मौके पर रवाना हो गया।

खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही मिली है। वहीं बोगी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चला है। बचाव दल ने आग लगे डिब्बों को कांसरों रेलवे स्टेशन पर अलग कर दिया है। आधी शताब्दी दून रेलवे स्टेशन पर जबकि आधी रायवाला स्टेशन पर लाई जा रही। हरिद्वार जीआरपी और आरपीएफ मौके पर रवाना हो गया है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।