मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब के प्रभारी हरीश रावत आज जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी सी एस जीना द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हरीश रावत 10:30 बजे नई दिल्ली से चलकर 13:30 बजे ग्राम जौरासी में मीर हसन के घर पर शौक संवेदना प्रकट करेंगे तत्पश्चात 15: बजे लंढौरा में किसानों के समर्थन में बैलगाड़ी यात्रा व प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सांय 4:10 से 5:30 तक दिलाराम चौक लक्सर में डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ती कीमतों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों की तीन काले कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर गारंटी कानून व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेंगे।

विरोध प्रदर्शन में जिसमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनुपमा रावत और पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी सुशील राठी भी शिरकत करेंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।