मनोज सैनी
हरिद्वार। आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल के द्वारा कुम्भ मेला हेल्पलाइन नम्बर 1902 का विधिवत शुभारंभ किया गया। आज शुरू किए गए कुम्भ मेला हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से देश-प्रदेश के लोग कुम्भ मेला व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियां एक ही जगह से प्राप्त कर सकेंगे।
इस हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से श्रद्धालुओं को रुट प्लान, डाइवर्जन, पार्किंग, निकटवर्ती घाटों, रजिस्ट्रेशन प्रकिर्या, कोविड गाइडलाइंस/एसओपी, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं हरिद्वार के सम्बंध में अन्य आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
इस हेल्पलाइन नम्बर पर संचार पुलिसबल के 02 उपनिरीक्षक और 12 हेड कॉन्स्टेबल/कॉन्स्टेबल दिन रात की पारी में तैनात रहेंगे और श्रद्धालुओं को राउंड द क्लॉक 24 घण्टे कुम्भ सम्बंधित आवश्यक जानकारियां देंगे।
इस हेल्पलाइन के शुभारंभ के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री मुकेश ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक संचार श्री विपिन कुमार, श्रो रेवाधर मठपाल मौजूद रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।