क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। भेल से रिटायर्ड लोगों को पेेंशन बनवाने का झांसा देकर हजारों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने भेल से रिटायर्ड तीन लोगों को अब तक अपनी ठगी का शिकार बनाया है। एक पीडित ने ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि भेल से रिटायर्ड कर्मी ताराचंद विरमानी पुत्र स्व. खिलंदराम विरमानी निवासी डाट मौहल्ला, ज्वालापुर ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि 07 जुलाई 20 को एक शख्स उसके घर पहुंचा। जिसने अपने को भेल में अकाउंट शाखा में तैनात बताया और कहा कि उसके पिता अशोक गहलोत एचआर प्रशासनिक शाखा में तैनात है। उसने बताया कि उनकी पेंशन नहीं बनी हैं अगर वह अपनी पेंशन बनवाना चाहते हो उसको उनको खर्च के तौर पर 18 हजार देने होगेे। शख्स ने कई ऐसी जानकारी बतायी कि उस शख्स पर भरोसा हो गया और उसको पेंशन बनवाने के नाम 18 हजार रूपये दे दिये। लेकिन बतायी गयी समयावधि पर पेंशन न बनने और उसके कागजात न मिलने पर उस पर शक पैदा हो गया। जब उन्होंने अपने अन्य साथी शशिकांत शर्मा पुत्र राम रतन शर्मा निवासी मौहल्ला चौहानान ज्वालापुर से सम्पर्क कर जानकारी दी तो पता चला कि ऐसा ही एक शख्स उनको भी विश्वास में लेकर पेंशन बनवाने के नाम पर 10 हजार ले गया। इसी दौरान उनके एक ओर साथी केशव लाल निवासी पंजाबी धर्मशाला निकट ज्वालापुर से भी एक शख्स उनको भी पेंशन बनवाने के नाम पर 18 हजार रूपये ले गया। जिससे जाहिर होता हैं कि एक ही शख्स ने तीनों के साथ पेंशन के नाम पर हजारों की ठगी की गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।