हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र बैरागी कैंप में हुए आग हादसा पर बहुत ही दुखी है। पार्टी के तरफ से लोगों को हर संभव मदद देने के लिए आज हरिद्वार के पार्टी संयोजक आशीष उनियाल ने बैराग कैंप का दौरा किया और पीड़ित लोगों से बात की एवं उन्हें हर संभव मदद करने का वादा किया। आशीष उनियाल ने कहा कि ’यह सरकार की नाकामियों को दिखाता है कि आप कुंभ क्षेत्र को भी सुरक्षित नहीं रख सके। इस तरह के हादसा हमारे उत्तराखंड के छवि को पूरे भारतवर्ष और विश्व में धूमिल करता है। जब हम अपने कुंभ क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते और उन्हें उचित व्यवस्था नहीं दे सकते तो यह कैसे यकीन करें कि बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को हम उचित व्यवस्था देंगे और उनका ख्याल रखेंगे। बैरागी कैंप हादसे में लोगों ने अपने घर के सभी सामान फर्नीचर, गाड़ियां एवं अन्य घर में रखे सामान बच्चों की किताबें, अलमारियां, कपड़े सब जल चुके हैं। बिल्कुल वीरान हुआ यह बस्ती अब जले हुए सामानों का अवशेष बना सा दिखाई देता है। आशीष उनियाल ने कहा कि हम सरकार से और स्थानीय प्रशासन से यह मांग करते हैं कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द उचित व्यवस्था दी जाए एवं उन्हें रहने खाने-पीने की व्यवस्था जल्द की जाए जिससे प्रभावित लोगो कि जिंदगी पुनः पटरी पर लौट सके।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।