हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई भव्य व दिव्य रूप से निकाली जा रही है। उत्तरी हरिद्वार से शुरू हुई पेशवाई में आस्था, सौहार्द और उत्तराखंड की संस्कृति के रंग देखने को मिल रहे हैं। पेशवाई देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। इसके साथ ही जगह-जगह साधु-संतों का स्वागत और जलपान कराया जा रहा है।
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई का शुभारंभ सुबह 10 बजे भूपतवाला दूधाधारी पर योगगुरू बाबा रामदेव, अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास, सचिव अग्रदास महाराज और सहायक सचिव व्यास मुनि सहित अन्य साधु-संतों ने किया। यहां से पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा हर की पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, महात्मा गांधी मार्ग, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, महानंद मिशन कनखल चौक, दक्षेश्वर महादेव मंदिर रोड, होली मोहल्ला चौक होते हुए दक्षेश्वर महादेव मंदिर के समीप अखाड़े की छावनी में समाप्त होगी।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा