रुद्रपुर ब्यूरो
रुद्रपर। वर्तमान में कोरोना महामारी ने पूरे देश में विकराल रूप ले लिया है लेकिन आम जनमानस द्वारा उक्त बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण यह महामारी लगातार बढ़ते जा रही है।जनपद उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर द्वारा कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद अंतर्गत अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा जिन व्यक्तियों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है उनके प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कानूनी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद पुलिस द्वारा 2758 लोगों का चालान किया गया व 5,51,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।