मनोज सैनी
हरिद्वार। अपने विवादित व गलत बयानों के लिये प्रसिद्ध हो चुके उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से गलत बयान दे डाला। इस बार उन्होंने कह दिया कि कुंभ बनारस में भी होता है। बताते चलें कि इससे पूर्व उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर विवादित बयान दिया था जिस पर विपक्षियों व मीडिया ने बड़ी आलोचना की थी।
उसके बाद भारत को ग्रेट ब्रिटेन की जगह अमेरिका का गुलाम बता दिया था जिससे उनकी शिक्षा दीक्षा पर ही सवाल खड़े हो गए थे। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। प्रत्येक हिंदुस्तानी जानता है कि कुंभ 4 जगह हरिद्वार, इलाहाबाद, नासिक, उज्जैन में होता है लेकिन मुख्यमंत्री ने गलत बयानी करते हुए बनारस में भी कुंभ बता दिया। अपने बयान को लेकर एक बार फिर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सुर्खियों में आ गए है।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।