मनोज सैनी
हरिद्वार। अपने विवादित व गलत बयानों के लिये प्रसिद्ध हो चुके उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से गलत बयान दे डाला। इस बार उन्होंने कह दिया कि कुंभ बनारस में भी होता है। बताते चलें कि इससे पूर्व उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर विवादित बयान दिया था जिस पर विपक्षियों व मीडिया ने बड़ी आलोचना की थी।
उसके बाद भारत को ग्रेट ब्रिटेन की जगह अमेरिका का गुलाम बता दिया था जिससे उनकी शिक्षा दीक्षा पर ही सवाल खड़े हो गए थे। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। प्रत्येक हिंदुस्तानी जानता है कि कुंभ 4 जगह हरिद्वार, इलाहाबाद, नासिक, उज्जैन में होता है लेकिन मुख्यमंत्री ने गलत बयानी करते हुए बनारस में भी कुंभ बता दिया। अपने बयान को लेकर एक बार फिर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सुर्खियों में आ गए है।

More Stories
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 02 आरोपी पुलिस ने दबोचे।
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर नगर आयुक्त ने घाटों एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।
8 नवंबर की मध्यरात्रि से फिर आयेगा ऊपरी गंगनहर में पानी।