मनोज सैनी
ऋषिकेश। दिल्ली निवासी गौरव पुत्र पवन कुमार कुम्भ मेला घूमने दिल्ली से उत्तराखंड आया था आज ऋषिकेश भ्रमण पर था, जो कि समय लगभग 12:30 बजे नावघाट में नहा रहा था कि अचानक ही तेज लहरों की चपेट में आ गया और वह मदद के चिल्लाया। उसी वक्त घाट पर तैनात कुम्भ मेला पुलिस के जल पुलिस के जवान जो वहां ड्यूटी पर तैनात थे की नजर डूबते व्यक्ति पर पड़ी, जवान मौके की नजाकत भाँप तत्काल ही गंगा नदी में कूद पड़े और काफी दूरी तक बह गए पवन को पकड़ कर तट पर ले आये।
इस घटना की प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा प्रसंशा ओर सराहना की गई
कुम्भ मेला पुलिस टीम में का0 हरीश गुसाईं, का0 मुकेश नेगी, का0 सत्यपाल ,गोताखोर सुनील कुमार सम्मलित थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।