मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश वासी कोरोना संक्रमण को लेकर लोग ल अभी भी गम्भीर नहीं हैं। आज उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज उत्तराखंड में कोरोना के 1333 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं जिनमें से देहरादून में सबसे अधिक 582, हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122, उधमसिंह नगर में 104 नये कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर लगता है कि लोग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये बनाई गयी गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज गति से बढ़ती जा रही है।

कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती रफ्तार को रोकने के लिये अब सरकार ही नहीं आमजन को भी जागरूक बनना होगा। जागरूक होने के लिये लोग घर से तभी निकले जब बहुत जरूरी हो और घर से निकलते समय मुहँ पर मास्क व दो गज की दूरी का पालन अवश्य करें।


More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में व्यापक व्यवस्थाएं, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट।
संविदा पर नियुक्त चालक ने अधिकारी को मारी गोली, कनखल पुलिस ने हिरासत में लिया। अधिकारी की टोका टाकी से था नाराज।
श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी वैरागी कैम्प कनखल, हरिद्वार में विशाल जनकल्याण समारोह में दिया अपना प्रवचन।