सुनील मिश्रा
हरिद्वार। देश के साथ ही अब उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बात को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी अनूप मेहता ने बताया कि आईटीआई रुड़की के बाद हरिद्वार रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उसके बाद भी कॉलेज प्रबंधन जान बूझकर छात्रों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन पूर्व कुछ छात्रों द्वारा अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाएं अन्य छात्रों के साथ दी गई। जानकारी के पश्चात भी एहतियातन अन्य छात्रों का टेस्ट नहीं कराया गया एवं परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई। जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डर का माहौल है। आम आदमी पार्टी मीडिया प्रभारी अनूप मेहता ने प्रबंधन के लापरवाह रवैए की आलोचना करते हुए यह मांग की कि स्थिति सामान्य होने तक छात्रों की परीक्षा को आगे टाला जाए या ऑनलाइन करवाई जाए एवं तब तक कॉलेज को बंद रखा जाए जिससे छात्रों की जान जोखिम में ना आ सके।

More Stories
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 1 सितंबर को हरिद्वार में।
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।