मनोज सैनी
हरिद्वार। कंट्रोल रूम में रमेश निवासी नवोदय नगर द्वारा सूचना दी गई कि उनकी माताजी श्रीमती कस्तूरी देवी जिनकी उम्र 72 वर्ष है की तबीयत खराब हो रही है व सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसके लिये ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। जिस पर मिशन हौसले के तहत थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करते हुए चौकी कोर्ट प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप रावत एवं चेतक में नियुक्त का0 बृजेश व का0 बलवंत से कॉलर रमेश के घर नवोदय नगर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया। जिसके लिए उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस को हार्दिक धन्यवाद कहा गया। वहीं दूसरी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट को जरूरतमंदों अमित कुमार, सुमित्रा, संजय सैनी, मंसूर अहमद, समर फातिमा निवासीगण रुड़की तथा अनीसा निवासी हरिद्वार द्वारा फोन कर जानकारी दी गई कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की नितांत आवश्यकता है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल उक्त जरूरतमंदों को का0 रविंद्र राणा तथा का0 धीरज के माध्यम से एक-एक ऑक्सीजन सिलेंडर (कुल 06) उपलब्ध करवाए गए। जिस पर जरूरतमंदों तथा आम जनता द्वारा प्रभारी निरीक्षक का आभार प्रकट किया गया एवं कोतवाली मंगलौर पुलिस की इस पहल हेतु सराहना की गई।


More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।