ब्यूरो
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में फेसबुक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बलात्कार करने वाले युवक को पुलिस ने कैम्पटी फाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी युवक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि थाना कैंपटी क्षेत्र में गरीब परिवार की लड़की जो अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बाहर कार्य करती है। ऐसे में आरोपी युवक ने फेसबुक पर दोस्ती गांठकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।
पुलिस के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से आरोपी युवक हरप्रीत सिंह (23 वर्षीय) निवासी उधम सिंह नगर ने युवती को अपने प्रेमजाल में ने फंसा लिया था। जिसे बाद वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। जिसका लड़की को पता ही नहीं चल पाया। ऐसे में आरोपी युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण किया। बाद में आरोपी युवक ने इस सबके बावजूद पीड़िता की न्यूड वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।

पीड़िता ने कई बार आरोपी युवक से वीडियो डिलीट करने की मांग की मगर आरोपी युवक नहीं माना। जिसके बाद आरोपी युवक ने पीड़ित की वीडियो वायरल कर दिया। ऐसे में पीड़िता कैंपटी थाना पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाना कैंपटी इंचार्ज नवीन जुराल नें अभियुक्त के खिलाफ धारा 376, 504, 506, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल व 164 के बयान दर्ज कराए गए।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।