ब्यूरो
हल्द्वानी। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश कुमाऊँ मंडल सहित उत्तराखंड के लिये आफत की बारिश साबित हो रही है।

मूसलाधार बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे न केवल इंसान बल्कि जानवर भी परेशान हो रहे है। एक और जहां भारी बारिश से काठगोदाम रेलवे लाइन पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई है वहीं नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शकुना झुतिया क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आयी है।
बताया जा रहा है कि बादल फटने से घरों में भारी मलबा भर गया है और मलबे में 10 से 12 लोगों के दबे होने की खबरें भी समाने आ रही हैं लेकिन प्रशासन की और से अभी कोई भी पुष्ट जानकारी नहीं आयी है। इसके अलावा भारी बारिश से प्रदेश की अधिकतर सड़कें बन्द हो गयी हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में नदी, नालें, गधेरे सब उफान पर है लोगों की जिंदगी भारी दिक्कतों के बीच गुजर रही है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा