ब्यूरो
बहादराबाद। बहादराबाद स्थित धान क्रय केंद्र पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर नजर आए। इस दौरान ज्वालापुर मंडल अध्यक्ष अधिकारियों पर अपना धान तुलवाने को लेकर अतिरिक्त दबाव बनाते कैमरे में कैद हो गए।

इस दौरान मौजूद अधिकारियों के साथ जमकर आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगाए गए। वही वार्तालाप के दौरान की सामने आई जारी वायरल वीडियों में मंडल अध्यक्ष नियमो को ताक पर रख पर्ची बनवाकर डायरेक्ट मिल में डालने की जिद पर अड़े है, जबकि मौजूद अधिकारी नियमो का हवाला दे रहे हैं।
अधिकारियों पर रोब हांकते हुए मंडल अध्यक्ष कह रहे है कि जन प्रतिनिधि हूं और नियम तो तोड़ने के लिए ही बनते है। वहीं बड़ी संख्या में सहदेवपुर- दिनारपुर से पहुँचे सिख समुदाय के लोगो के धान को बाद में तोले जाने की वकालत करते दिखे। आप खुद ही वायरल वीडियों में देख सकते हैं। बता दे कि धान के सीजन के चलते धान क्रय केंद्र पर इस समय किसानों की भारी भीड़ हैं। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में बीजेपी मंडल अध्यक्ष की सत्ता की हनक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।