मनोज सैनी
हरिद्वार। तहसील भगवानपुर के ग्राम मानुबास में कल मुख्यमंत्री के होने वाले कार्यक्रम से पूर्व ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में ही सिर फुटव्वल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 11 नवम्बर को ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के संयोजन में किसान मेला आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुखिया पुष्कर धामी को करना है।
मगर इससे पूर्व ही एक बैनर को लेकर भाजपाई पुलिस के सामने आपस में ही उलझ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भाजपाईयों के बीच हुई झड़प को लेकर पुलिस को ही बीच बचाव करना पड़ा। जानकारी लगी है कि जिस जगह किसान मेला आयोजित किया जा रहा है वहां भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान का फ्लेक्स लगा हुआ था जिसे विधायक सुरेश राठौर के समर्थकों द्वारा हटा दिया गया। बस फिर क्या था देवेंद्र प्रधान के समर्थकों ने पुलिस के सामने ही हो हल्ला शुरू कर दिया और विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो