मनोज सैनी
हरिद्वार। आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश के बार्डर एवं जनपद में अवैध कार्यों के प्रति कडी निगरानी/चेकिंग अभियान के आदेशों के क्रम में मंगलौर पुलिस द्वारा नारसन बॉर्डर के पास वाहन वाहन संख्या UP JX 8620 स्विफ्ट जिसको आशीष चौधरी निवासी मीनाक्षीपुरम मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश चला रहा था, को रोक कर चेकिंग करने पर उक्त कार से ₹ 239500 बरामद हुए जिसके बारे में वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न दे पाने पर उक्त धनराशि को जप्त कर चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा शिवालिक नगर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी dl1 lx 3829 से ₹ 4,40,000 बरामद करते हुए गाड़ी जिसको राजेश पुत्र शिवप्रसाद निवासी जेजे ब्लॉग 23/201पश्चमी सगरपुरजनकपुरी नई दिल्ली चला रहा था के साथ विक्रम वर्मन पुत्र गौतम वर्मन निवासी 31 हिमगिरि विहार विष्णु गार्डन कनखल हरिद्वार भी था जो GK barman harbal himgange tel मे काम करते हैं इनके द्वारा उक्त पैसों को ले जाने के संबंध में संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुलाया गया तथा इस संबंध में लोगों को नोटिस देकर पैसे को थाने पर जमा किया गया।
इसी कड़ी में थाना कनखल पुलिस द्वारा बुड्ढी माता तिराहा जगजीतपुर कनखल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कोडा फबिया गाड़ी uk09m6145 से ₹2,15,500/ बरामद हुए उक्त गाड़ी को बिनित यादव पुत्र वेदप्रकाश जगजीतपुर कनखल चला रहे थे जिसके साथ बृजेश त्रिपाठी पुत्र राजकुमार त्रिपाठी निवासी कलावती कॉलोनी हल्द्वानी थे। जिनके द्वारा उक्त पैसे को ले जाने के संबंध में संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर मौके पर चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुलाया गया तथा इस संबंध में लोगों को नोटिस देकर पैसे को थाने पर जमा किया गया चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।