मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी नहीं कर पाई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल बनता जा रहा है। दूसरी और भाजपा, सपा, बसपा, यूकेडी, आम आदमी पार्टी आदि राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रत्याशी तो घर घर चुनाव प्रचार करने में भी लग गए हैं। वहीं कांग्रेस पूर्व की भांति प्रचार में पिछड़ गयी है। भाजपा प्रत्याशियों में जहां अपने वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी शुरू कर दी है वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अभी भी टिकट के लिये टकटकी लगाए आलकमान की और देख रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी न कर पाने को लेकर सोशल मीडिया में विपक्षी दल के कार्यकर्ता तो कांग्रेस पर कटाक्ष कर ही रहे है, पार्टी कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। बताते चलें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होना है और 21 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक भी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किये हैं।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।