मनोज सैनी
रुड़की। रुड़की विधानसभा क्षेत्र- 31 में FST (फ्लाइंग स्क्वाड) B–3 टीम, मजिस्ट्रेट श्री तरुण गुप्ता, के नेतृत्व में विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत उप निरीक्षक संजीव मंगाई,अनूप शांडिल्य, सचिन तथा पुलिस टीम द्वारा मलकपुर चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR 26EM2730 को चेक करने पर चालक ध्रुव नारायण कौशिक पुत्र विजेंद्र कुमार शर्मा निवासी 17 विवेकानंद एनक्लेव कनखल हरिद्वार को चेक करने पर इनके कब्जे से 1250000(बारह लाख पचास हजार) बरामद हुये मौके पर उक्त धनराशि के संबंध में कागज तलब करने पर कोई कागज प्रस्तुत नहीं किए गए। बरामद रुपयों को ट्रेजरी/कोषागार में जमा कराया जा रहा है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।