अनिल कुमार
हरिद्वार। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों ने आम जनता को लुभाने व प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। 4 बार के विधायक भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के पास जहां बूथ स्तर पर पैड कर्मचारियों की फौज है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के व्यक्तित्व पर स्वयं शहर की जनता प्रचार में उतर आयी है। सोशल मीडिया पर भी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थकों की मानों बाढ़ सी आ गयी है। इतना ही नहीं अंदरखाने भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी दबीं जबान में इस बार हरिद्वार में परिवर्तन की बात कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को पार्टी कार्यकर्ताओं का ही नहीं हरिद्वार शहर के मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी के अतिरिक्त हरिद्वार नगर निगम की महापौर, श्रीमती अनिता शर्मा व उनके पति अशोक शर्मा ने कनखल क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में भी डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। जनसम्पर्क के दौरान महापौर अनिता शर्मा जनता को कांग्रेस की विकास परक नीतियां व भविष्य की नीतियां बता रही हैं। महंगाई व बेरोजगारी पर भी जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी प्रकार भाजपा के गढ़ में हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के प्रचार की कमान संभाल रखी है। जो घर घर जाकर मतदाताओं से इस बार परिवर्तन की अपील कर रही है। आज पूरे दिन बारिश में भी भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने डोर टू डोर जनसम्पर्क किया।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।