क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत में काम कर रही है महिलाओं के साथ शराब के नशे में मनचले को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर मनचले की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ग्राम पूरनपुर में महिलाएं खेत में काम कर रही थी उसी दौरान शराब के नशे में एक युवक वहां से जा रहा था महिलाओं को खेत में काम करता देख मनचले ने अश्लील फब्तियां कस महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो महिलाओं ने युवक की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया पर उसने जब ज्यादा हरकत कर दी तो महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण खेतों की तरफ पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी लगने पर शराब के नशे में युवक की जमकर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। शुभम कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी पूरनपुर रानीपुर की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबूलाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम कुलकुआं हमीरपुर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी रोशनाबाद सिडकुल में किराए के मकान पर रहता है और एक फैक्ट्री में कर्मचारी हैं मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।