क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में नामजद आरोपी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध उसकी पत्नी की ओर से 2 दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि 2 दिन पहले नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने में महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने तहरीर में अपनी 8 वर्षीय व 14 वर्षीय बेटी के साथ उसकी अनुपस्थिति में पति द्वारा अश्लील हरकत की बात लिखी थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला दरोगा द्वारा मामले की विवेचना की गई थी। आरोपी नाबालिग बेटियों को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।