ब्यूरो
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंह नगर के निर्देशन में निरीक्षक बसंती आर्या प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा टीम के साथ अनैतिक व्यापार, बाल विवाह बाल श्रम आदि की रोकथाम हेतु होटल व स्पा सैंटरो की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रैवलर्स स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर स्पा संचालक मोहम्मद इकबाल बेग पुत्र मोहम्मद अकरम बेग निवासी ड्रेगाम निकट खाशिपोरा मेन रोड जम्मू कश्मीर हाल निवासी फ्लैट नंबर 301मॉडल कॉलोनी रूद्रपुर उम्र 28 वर्ष का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर 5000 रुपये वसूले गए।

होटल संचालकों व होटल मालिकों को अवगत कराया गया कि होटल में रुकने वाले ग्राहकों को होटल में रूम देने से पहले प्रत्येक ग्राहक की आई डी का पूर्ण विवरण रिसेप्शन कस्टमर एंट्री रजिस्टर में अंकित करें व प्रत्येक कस्टमर की आईडी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। होटल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने , होटल में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।