मनोज सैनी
हरिद्वार। सत्यापन अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कुल 305 किरायेदारों, बाहर से आने वाले फड़, ठेली लगाने वाले व मजदूरों के सत्यापन तथा पूर्व में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 20 मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किये गए।

बताते चलें कि वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र मौहल्ला अहबाबनगर, मौहल्ला कडच्छ में सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के दौरान मौके पर 305 लोगों के सत्यापन किए गए तथा 20 मकान मालिकों द्वारा काफी समय से अपने किरायेदारों के सत्यापन ना कराने के कारण 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत माननीय न्यायालय का चालान किया गया तथा लोगों को सत्यापन कराने हेतु जागरूक व निर्देशित किया गया।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।