Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ 305 लोगों का सत्यापन, किरायदारों का सत्यपान न कराने पर 20 मकान मालिकों के किये चालान

मनोज सैनी
हरिद्वार। सत्यापन अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कुल 305 किरायेदारों, बाहर से आने वाले फड़, ठेली लगाने वाले व मजदूरों के सत्यापन तथा पूर्व में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 20 मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किये गए।


बताते चलें कि वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र मौहल्ला अहबाबनगर, मौहल्ला कडच्छ में सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के दौरान मौके पर 305 लोगों के सत्यापन किए गए तथा 20 मकान मालिकों द्वारा काफी समय से अपने किरायेदारों के सत्यापन ना कराने के कारण 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत माननीय न्यायालय का चालान किया गया तथा लोगों को सत्यापन कराने हेतु जागरूक व निर्देशित किया गया।

Share
error: Content is protected !!