मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में ज्वालापुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग की गई जिसके फलस्वरूप चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर 3 अभियुक्तों विष्णु शर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी गली नंबर 5 खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर, (उम्र 27 वर्ष), सौरव यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी गोल गुरुद्वारा सी-सात ज्वालापुर (उम्र 33 वर्ष), गौरव यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी उपरोक्त (उम्र 37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरूद्ध कोतवाली ज्वालापुर में धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत राणा, कॉ0 सतवीर, भरत, नीरज, लखन सिंह शामिल थे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।