ब्यूरो
काशीपुर। जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर में एक कम्पाउन्डर द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ 3 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि युवक अब दूसरी युवती से सगाई कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि तीन साल पूर्व एक विवाह समारोह में कम्पाउण्डर का काम करने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात मुरादाबाद के भगतपुर निवासी से हुई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगीं और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा भी किया। युवती ने आरोप लगाया युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब कुछ दिन पूर्व उक्त युवक ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। पुलिस ने बताया युवती से तहरीर पर जांच की जा रही है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।