मनोज सैनी
देहरादून। पंचायत चुनाव से एन पहले भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस और बसपा में बड़ी सेंधमारी करते हुए लगभग 4 दर्जन दलबदलू नेताओं को भाजपा में शामिल किया है।

भाजपा में शामिल होने वाले दलबदलू नेताओं में कांग्रेस के टिकट पर खानपुर व लक्सर से चुनाव लड़ चुके सुभाष चौधरी, डॉ0 अंतरिक्ष सैनी सहित कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार, प्रदेश सचिव मैनपाल सिंह, बीएसपी के प्रदेश सचिव योगेश कुमार, बीएसपी के हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत लगभग 4 दर्जन दलबदलू नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उपरोक्त सभी दलबदलू नेेेताओं को एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।