क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थितियों मे एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई प्रदीप तोमर के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि शिव मन्दिर पुल जटवाड़ा के समीप एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान आंचल सैनी पत्नी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि मृतका का विवाह चार साल पूर्व हुआ था। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के मौत की वजह का पता चल सकेगा।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।