मनोज सैनी
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट की उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। प्रदेश भाजपा की नई टीम की सूची में 8 नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है जिनमें बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल है।तीन नेताओं खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। पुनीत मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया, वहीं साकेत अग्रवाल को बनाया गया प्रदेश का सहकोषाध्यक्ष। 8 नेताओं मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय के सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।




More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।