क्राइम ब्यूरो।
जसपुर। युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर निवासी एक युवती ने कोतवाली जसपुर में तहरीर देते हुए बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से बिजनौर जिले के कस्बा अफजलगढ़ के ग्राम कासमपुर गढ़ी निवासी मौ0 शादाब पुत्र शाहिद से उसकी जान पहचान हो गयी। इसके बाद दोनों मिलने जुलने लगे और इसी मिलने जुलने में दोनों में प्यार हो गया।

इसके बाद शादाब उसे बीती 10 फरवरी को शादी का झांसा देकर घुमाने ले गया। आरोप है कि देर शाम घर लौटते समय हाईवे के पास खेतों में शादाब ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद शादाब लगातार अश्लील फोटो के दम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा और वह उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। लोक लाज के कारण उसने शादाब के बारे में अपने परिजनों तक को भी नहीं बताया। युवती ने जब उस पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने उसके अश्लील फोटो वायरल करने एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 376/506 के तहत आरोपी शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिस पर पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर गर्ग तिराहे के पास जसपुर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।